गुरु पूर्णिमा
1. प्रत्येक माह के पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व है जिसमें आषाढ़ पूर्णिमा भी है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं।
2. परंपरा के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महाभारत के रचनांकार वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।
3. वेद व्यास का मूल नाम कृष्ण था, क्योंकि वर्ण इनका साँवला था।
4. चूंकि इनका जन्म यमुना की धारा के बीच एक द्वीप में हुआ था इसलिए इन्हें 'द्वैपायन' भी कहा जाता है। इसी कारण महाभारत को ' कृष्ण द्वैपायन वेद' भी कहते हैं।
5. वेद व्यास की माता का नाम सत्यवती और पिता का नाम पराशर ऋषि था।
6. इनका एक आश्रम हिमालय में बदरीनाथ के पास, अलकनंदा के तट पर, व्यास पर्वत के पास था। यहाँ इन्होंने तीन वर्ष सतत परिश्रम से महाभारत की रचना को थी।
7. यहाँ ही इन्होंने वेद सूक्तों का संग्रह करके उसके चार भाग किये।
8. इन्होंने अपने चार मुख्य शिष्यों को चारों वेदों का पारायण कराया- पैल को ऋग्वेद का, वैशम्पायन को यजुर्वेद का, जैमिनि को सामवेद का और सुमन्तु को अथर्ववेद का।
9. इन्होंने अपने पांचवे शिष्य रोमहर्षण को महाभारत पढ़ाया ।
10. महाभारत एक साथ अर्थशास्त्र धर्मशास्र और उच्चतम मोक्ष शास्त्र है।
11. महाभारत के संबंध में वेद व्यास ने घोषणा की है- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष नामक जीवन के चार पुरुषार्थों से सम्बन्ध रखने वाला जो कुछ ज्ञान महाभारत में है वही दूसरी जगह है, जो यहाँ नहीं है वह कहीं और भी नहीं मिलेगा ।
12. अतः वेद व्यास अन्धकार को दूर करने वाले गुरु थे इसलिए इनके सम्मान में तथा गुरु के महत्व को समझने के लिए प्रत्येक आषाढ़ पूर्णिमा को 'गुरु पूर्णिमा' के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी गुरुदेव को चरण स्पर्श !
धन्यवाद।
डॉo संतोष आनंद मिश्रा
डी o एo वी o पब्लिक स्कूल मानपुर ,गया, बिहार l
Guru Purnima
1. The full moon of every month has its own special significance, including Ashadh Purnima. Ashadh Purnima is also called Guru Purnima.
2. According to tradition, Ved Vyas, the author of Mahabharata, was born on Ashadh Purnima. Therefore, it is also called Vyas Purnima.
3. The original name of Ved Vyas was Krishna, because his complexion was dark.
4. Since he was born on an island in the middle of the Yamuna stream, he is also called 'Dwaipayan'. This is why Mahabharata is also called 'Krishna Dwaipayan Veda'.
5. The name of Ved Vyas' mother was Satyavati and his father's name was Parashar Rishi.
6. He had an ashram in the Himalayas near Badrinath, on the banks of Alaknanda, near Vyas Mountain. Here he composed Mahabharata with continuous hard work for three years.
7. It was here that he collected the Veda Suktas and divided it into four parts.
8. He taught the four Vedas to his four main disciples- Rigveda to Pail, Yajurveda to Vaishampayana, Samveda to Jaimini and Atharvaveda to Sumantu.
9. He taught Mahabharata to his fifth disciple Romaharshan.
10. Mahabharata is simultaneously economics, Dharmashastra and the highest salvation Shastra.
11. Regarding Mahabharata, Ved Vyas has declared- Whatever knowledge related to the four aims of life namely Dharma, Artha, Kama and Moksha is in Mahabharata, it is found elsewhere, what is not here will not be found anywhere else.
12. Hence, Ved Vyas was a Guru who dispelled darkness, so in his honour and to understand the importance of Guru, every Ashad Purnima is celebrated as 'Guru Purnima'. On this occasion, everyone touches the feet of Gurudev!
Thank you.
Dr. Santosh Anand Mishra
D.A.V. Public School Manpur, Gaya, Bihar.
0 Comments
Thank you